समस्तीपुर, अगस्त 2 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। विद्यापतिधाम श्रावणी मेला में सुरक्षा के लिए विद्यापतिधाम मंदिर कमेटी और प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किया गया है। मनोकामना लिंग के रूप में चर्चित विद्यापतिधाम के शिवलिंग पर सावन में जलाभिषेक को लेकर आने वाले शिव भक्तों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए मंदिर के गर्भ गृह सहित परिसर और आसपास में 36 सीसीटीवी कैमरा निगरानी के लिए लगाया गया है। वही श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के लिए और भीड़ प्रबंधन के लिए जगह जगह 22 दंडाधिकारी के साथ 30 महिला पुलिस और 68 पुरुष पुलिस बल लगाया गया है। जिसमे कुछ सादे लिबास में भी रहेंगे ताकि उच्चकों को पर नजर रखा जा सके। मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रत्नशंकर भारद्वाज ने बताया कि जलाभिषेक को आने वाले लाखो श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए मंदिर में महिला और पुरुष श...