समस्तीपुर, अगस्त 14 -- Samastipur News: विभूतिपुर। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के गंगौली से 16.440 लीटर विदेशी शराब बरामद कर एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गंगौली में छापामारी कर 16.440 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। घंधेबाज फूल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...