समस्तीपुर, अक्टूबर 15 -- Samastipur News: सिंघिया। थाना क्षेत्र अंतर्गत माहे पंचायत के मोरवारा चौक पर बुधवार की संध्या वाहन चेकिंग करने के दौरान ऑटो पर सवार एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक कट्टा, एक कारतूस एवं चार हजार रुपया बरामद किया गया। अपराधी की पहचान मोरवारा गांव के अरुण सिंह के पुत्र रजनीश कुमार सिंह के रूप में की गई है। गिरफ्तार अपराधी के सम्बन्ध में पुलिस का बताना है की इस पर चोरी समेत कई आपराधिक मामले सिंघिया थाने में दर्ज है। वह पहले भी कई बार जेल जा चूका है। हाल में ही जेल से आने के बाद क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटना में उसको नामजद किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...