समस्तीपुर, अक्टूबर 15 -- वाया नदी में डूबने से युवक की मौत Samastipur News: विद्यापतिनगर। थाना के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वाया नदी के अखाड़ा घाट पर बुधवार को स्नान के क्रम में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंचायत के वार्ड 10 निवासी श्याम देव साह के 35 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार साह के रूप में हुई। युवक की डूबने से मौत की खबर सुनते ही लोगो की घाट पर जुट गई। बताया गया है की बुधवार को मृतक के घर में उसके चाची का बरखी होना था। इसी क्रम में मृतक अपने भाइयो के साथ वाया नदी में स्नान करने गया था। जहां दिन के करीब एक बजे स्नान के क्रम में तैरने लगा और इसी दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गया। युवक की डूबने की हल्ला पर जबतक लोग पहुंचे और खोजबीन शुरू किया तबतक वह गहरे पानी में चला गया। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह...