समस्तीपुर, अगस्त 6 -- Samastipur News: रोसड़ा। खैरा गांव निवासी एक मजदूर की पश्चिम बंगाल के वर्धमान रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान खैरा निवासी रामबाबू महतो (35) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह शव गांव पहुंचा, इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों एवं ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक रामबाबू महतो पश्चिम बंगाल के वर्धमान में रहकर मजदूरी करते थे। मंगलवार को वह घर लौटने के लिए ट्रेन से रवाना हुए थे। बताया जाता है कि यात्रा के दौरान वह ट्रेन के गेट के पास खड़े थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन से गिरकर उसकी चपेट में आ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...