समस्तीपुर, सितम्बर 20 -- Samastipur News: उजियारपुर, निसं। थाना के थानाध्यक्ष अजित कुमार पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कथित तौर पर वंदेमातरम् गीत का अपमान करने के मामले में गाज गिर गई है। सूत्रों के अनुसार मामले को लेकर थानाध्यक्ष को लाइन क्लोज कर दिया गया है। बताते चले की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बजाई जा रही वंदेमातरम् गीत के वक्त पास में खड़े लोगों से बातचीत करने का आरोप लगाते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व वर्तमान 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...