Samastipur News: लेनदेन के विवाद में दो फल दुकानदार आपस में भिड़े, चार जख्मी
समस्तीपुर, अगस्त 1 -- Samastipur News: समस्तीपुर। नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट पर शुक्रवार को दो फल विक्रेताओं के बीच लेनदेन का पुराना विवाद एक बार फिर हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों में विशाल कुमार, सावित्री देवी, रीता देवी सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायलों की स्थिति जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष मगरदही घाट पर फुटपाथ पर फल बेचते हैं। बताया जा रहा है कि उनके बीच पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने 40 हजार रुपये लेकर वापस नहीं किए, जिससे विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों ओर से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.