समस्तीपुर, अक्टूबर 24 -- लूटकांड में पांच आरोपी गिरफ्तार Samastipur News: समस्तीपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और नगदी लूटने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई मारुति सुजुकी कार और लूटा गया सैमसंग मोबाइल बरामद किया गया है। हालांकि, पीड़ित से लूटे गए 20 हजार रुपये नगद की बरामदगी को लेकर पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने पहले भी किसी लूट या अन्य आपराधिक वारदात को अंजाम दिया है या नहीं। घटना 23 अक्टूबर की सुबह करीब 5:4...