Samastipur News: लापता 10 साल के बच्चे का गाछी में मिला शव
समस्तीपुर, अक्टूबर 3 -- Samastipur News: विद्यापतिनगर। थाने के बढ़ौना गांव से लापता बालक का शव शनिवार की सुबह मतखोमा गाछी में मिला। मृतक सुधीर कुमार (10) मधुबन टोल बढ़ौना वार्ड 3 निवासी मंटू साह का पुत्र था। वह शुक्रवार की रात से घर से गायब था। शव की स्थिति और शरीर पर मिले चोट के निशान को देखकर परिजन बच्चे की हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव है। सुधीर शुक्रवार की रात करीब नौ बजे से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह करीब 6 बजे शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर गाछी में पड़े बच्चे के शव पर पड़ी। इसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बच्चे की आंख के पास चोट के निशान और शरीर के कई हिस्सों पर कटे के निशान मिले हैं。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : नरपतगंज के भवानीपुर में छह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.