समस्तीपुर, नवम्बर 6 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क किनारे मिर्जापुर चौक स्थित एक लाइन होटल के समीप से शुक्रवार को एक बाइक की चोरी हो गयी। इस मामले को लेकर पीड़ित बाइक चालक चौक सीमा गांव के शत्रुघ्न राय के पुत्र पिंटू कुमार ने कल्याणपुर थाना में आवेदन दिया है। जिसमें उसने कहा है कि लाइन होटल के समीप बाइक लगाकर जरूरी काम से अंदर गए थे थोड़ी देर के बाद जब बाहर आए तो उक्त जगह से बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया। थाना में आवेदन देकर उसने बाइक बरामदगी करने की गुहार पुलिस से की है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने मामले की छानबीन के उपरांत आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...