Samastipur News: रेलवे पेंशनरों को जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना हुआ आसान
समस्तीपुर, अक्टूबर 29 -- Samastipur News: समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल में 01 से 30 नवंबर तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0 चलाया जाएगा। इसके द्वारा पेंशनरों या पारिवारिक पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को सरल एवं आसान बनाया गया है। ज्ञात हो कि पेंशनभोगियों को अपनी पेंशन निरंतरता सुनिश्चित करने के लिये प्रत्येक वर्ष के नवंबर माह में व्यक्तिगत रूप से बैंक जाना अब आवश्यक नहीं रहा। इस अभियान के अन्तर्गत पेंशनरों को ऑनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने का विकल्प प्रदान किया गया है, जिससे समय की बचत होगी। यह प्रक्रिया वरिष्ठ पेंशनरों के लिए विशेषकर लाभदायक होगी। विदित हो कि 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों के लिए अक्टूबर माह के अन्तिम सप्ताह से ही पोर्टल पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की विशेष सुविधा प्रदान की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.