Samastipur News: रेलवे ओवरब्रिज का किया निरीक्षण
समस्तीपुर, अगस्त 13 -- Samastipur News: समस्तीपुर। महापौर अनिता राम व नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने समस्तीपुर रेलवे ओवरब्रिज का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान आरओबी के निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता व स्थानीय व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की, ताकि आम नागरिकों को जल्द से जल्द रेलवे ओवरब्रिज की सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की जानकारी ली तथा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों, विभिन्न वार्डों के पार्षदों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- Mau News: बाल निकेतन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण निर्धारित समय में पूर्ण कराने के निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.