समस्तीपुर, अगस्त 7 -- Samastipur News: वारिसनगर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के बहादुरगंज मोहल्ले में एक रिपेयरिंग दुकान से पानी का मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बहादुरगंज निवासी विनोद शर्मा ने मथुरापुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में विनोद शर्मा ने बताया है कि आदर्श मध्य विद्यालय, नागरबस्ती नवीन के समीप उनकी रिपेयरिंग की दुकान है। उन्होंने बताया कि दुकान पर पहुंचने के बाद मोटर गायब मिला। इसके बाद आसपास खोजबीन की गई, लेकिन मोटर का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी हुए मोटर की बरामदगी की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...