समस्तीपुर, नवम्बर 1 -- Samastipur News: समस्तीपुर। शहर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के खेल मैदान में रविवार को छह दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। इसमें मुंगेर और एकलव्य की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में बिहार के नौ प्रमंडलों के साथ एकलव्य की टीम को भी शामिल किया गया है। हालांकि, पूर्णिया, कोसी और भागलपुर प्रमंडलों की अंडर-14 टीमें पहले दिन प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुईं। उद्घाटन समारोह में डीएम रोशन कुशवाहा, एसडीओ राकेश कुमार, एनडीसी रजनीश कुमार राय, ओएसडी अलीएकराम, डीसीओ अनिल कुमार, प्रधानाध्यापक जितेंद्...