समस्तीपुर, अगस्त 20 -- Samastipur News: दलसिंहसराय। राजेन्द्र प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट, दलसिंहसराय ने मानवीय संवेदना एवं सामाजिक जिम्मेदारी के तहत जरूरतमंद एवं असहाय परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजीव प्रकाश ने बताया कि गर्म पानी मे गिरकर जख्मी रामपुर जलालपुर, वार्ड 18 के भूषण पासवान की 10 माह की पौत्री तथा भगवानपुर चकशेखू में बीमार सतीश सोनी को इलाज के लिए ट्रस्ट ने आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर रूपक कौशल, मो.सुलेमान, बलराम पंडित, शैलेश कानू, अमित वर्णवाल, रौशन कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...