समस्तीपुर, अगस्त 8 -- Samastipur News: समस्तीपुर, निज संवाददाता। शहर के घनी आबादी वाले चकनूर मोहल्ले में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, चकनूर समस्तीपुर बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। विद्यालय में चारदीवारी नहीं होने के कारण बंदी के दिनों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। ये असामाजिक तत्व अक्सर स्कूल परिसर में घुसकर तोड़फोड़ करते हैं और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाते हैं। इससे विद्यालय की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। विद्यालय में वर्तमान में 98 बच्चे नामांकित हैं, जबकि हेडमास्टर समेत छह शिक्षक कार्यरत हैं।

सुविधाओं की कमी इसके बावजूद विद्यालय में बच्चों के लिए जरूरी सुविधाओं का अभाव है। स्कूल में न तो चारदीवारी है और न ही क्लास 1 से 5 तक के बच्चों के लिए पर्याप्त वर्गकक्ष। जबकि मानक के अनुसार पांच वर्ग कक्ष आवश्यक ...