समस्तीपुर, सितम्बर 13 -- Samastipur News: समस्तीपुर, हिटी। नगर प्रशासन के लाख कोशिश के बावजूद शहर में जाम की समस्या नासूर बनकर रह गई है। रविवार को भी जाम की समस्या से लोगों को रूबरू होना पड़ा। कृषि बाजार समिति के समीप रविवार की सुबह लगे भीषण जाम ने रविवारीय हाट में आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ा दी। करीब ढाई से तीन घंटे तक जाम के कारण झिल्ली चौक से मुक्तापुर स्टेशन तक करीब दो किलोमीटर में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। तेज धूप के कारण जाम में फंसे लोगों को पसीने से तरबतर होकर सड़क पर इंतजार करना पड़ा। जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को वाहन छोड़कर सामान लेकर पैदल ही स्टेशन की ओर भागना पड़ा। पेट्रोलियम पदार्थ ले जा रहे वाहन और दरभंगा की ओर जा रही एंबुलेंस भी जाम में घंटों फंसे रहे। बाजार समिति परिसर में वाहनों की भी...