समस्तीपुर, अगस्त 28 -- Samastipur News: समस्तीपुर। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को मोरदिवा पंचायत भवन परिसर में संत रविदास शिविर का आयोजन किया गया। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग तथा बिहार महादलित विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन लिए। यह भी पढ़ें- महादलित टोलों में लगा विकास शिविर, 23 आवेदन मिलेकार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने संत रविदास के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान डीएम ने संत रविदास के जीवन और उनके समतामूलक विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका ...