Samastipur News: रमई टोल गोली कांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पास से पिस्तौल और गोली बरामद
समस्तीपुर, नवम्बर 16 -- Samastipur News: चकमेहसी। चकमेहसी पुलिस ने थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी और अपर थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार के नेतृत्व में दो अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर रमई टोल में शनिवार की देर शाम गोली कांड मामले में दो आरोपी को दबोचा है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने रमई टोल से एक आरोपी को दबोचा। उसके पास से एक पिस्तौल और 2 जिंदा गोली बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी रमई टोल का दीपक कुमार बताया गया है। इधर सोमवार की सुबह सोरमार गांव में छापेमारी कर एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सोरमार का धीरू झा बताया गया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में समस्तीपुर भेजा गया है। बता दें कि शनिवार की शाम चकमेहसी रमई टोल पोखर के समीप आपसी विवाद में घर सामान लेकर जा रहे रमई टोल निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.