समस्तीपुर, सितम्बर 20 -- Samastipur News: विभूतिपुर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के नरहन में गणेश पूजा के उपलक्ष में के छात्र - छात्राओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरस्कृत किया। जहां बच्चों ने अपनी मिश्रित प्रस्तुतियों से उपस्थित गण्यमान्यों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम की संध्या इस कार्यक्रम का मंच संचालन साकेत कुमार एवं दीक्षा सहनी ने बेहद आकर्षक एवं प्रभावशाली अंदाज में किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार राय, निरंजन कुमार, प्रशांत कुमार,रौशन कुमार,पंकज कुमार, अशोक साह एवं अन्य उपस्थित गणमान्य अतिथियों अंकित कुमार, नितीश, सुमन, सुधांशु कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

बच्चों की प्रतिभा का प्रदर्शन कार्यक्रम में देश के चौथे स्तंभ जो शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों जुड़े से लोगो ...