समस्तीपुर, अक्टूबर 22 -- Samastipur News: रोसड़ा। थाना क्षेत्र के जंदाहा से पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक जंदाहा वार्ड 15 निवासी शंकर राय का पुत्र गोविंद राय उर्फ गोविंद कुमार राय है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जंदाहा निवासी रणवीर कुमार राय ने पुलिस को सूचना दी थी कि गोविंद राय उनके घर पर चढ़कर धमकी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह संवेदक का काम करते हैं और आरोपी उनसे प्रतिमाह 30 हजार रुपये रंगदारी की मांग कर रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्त...