समस्तीपुर, नवम्बर 1 -- Samastipur News: रोसड़ा। अभाविप के लगातार प्रयास और प्रधानाचार्य को दिए गए आवेदनों के बाद स्थानीय यूआर कॉलेज में लाइब्रेरी की मांग पूरी हो गई है। लाइब्रेरी की सुविधा शुरू होने से छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है। एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमंत कुमार सिंह ने कहा कि लाइब्रेरी शुरू होने से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। हर्ष जताने वालों में रितु कुमार सिंह, रौनक कुमार सिंह, अनुज कुमार, नीतीश कुमार, सुमन कुमार, आयुष कुमार, राघव कुमार, आयुषी कुमारी एवं पूजा कुमारी आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...