समस्तीपुर, नवम्बर 5 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसेपुर गांव स्थित जूट मिल के निकट बांध के नीचे नदी की ओर जाने वाली कच्ची रास्ते में झाड़ी से 30 अक्टूबर को एक 19 वर्षीय लड़की का शव बरामद किया गया था। पुलिस ने उक्त लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया था। इसके बाद कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गोमीदा गांव के वार्ड 09 निवासी सुभाष साहनी ने उक्त शव की पहचान अपनी पुत्री के रूप में की। उन्होंने 31 अक्टूबर को थाना में आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय आरक्षी अधीक्षक के दिशा निर्देश पर एक एसआईटी का गठन किया। जिसमें टीम ने तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना के आधार पर कांड का उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। दोनो...