समस्तीपुर, अगस्त 9 -- Samastipur News: समस्तीपुर निप्र । कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर बांदे गांव की एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला उलझ गया। शनिवार रात मौत की सूचना मिलने के बाद जब ननिहाल पक्ष के लोग गांव पहुंचे तो उन्हें शव नहीं मिला। इसके बाद डायल-112 को सूचना दी गई। पुलिस की मदद से बाद में शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान बिक्रमपुर बांदे गांव निवासी अरुण कुमार राय की पुत्री अनुष्का रानी के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी परिजनों के मुताबिक, अनुष्का हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थी। हालांकि, ननिहाल पक्ष के लोगों ने उसकी मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बताया गया कि शनिवार की रात ननिहाल पक्ष को अनुष्का की मौत की जानकारी मिली। परिजन...