समस्तीपुर, जुलाई 23 -- Samastipur News: रोसड़ा। क्रिकेट खेलने जा रहे युवक को गोली मारकर जख्मी किए जाने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। जख्मी सम्राट के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के मालिकाना निवासी नीतीश कुमार एवं दुर्गेश तथा भिरहा निवासी सुमित कुमार, अविनाश और सौरभ राय को आरोपित बनाया गया है। कहा कि बुधवार की दोपहर वह घर से क्रिकेट खेलने के लिए गाछी जा रहा था। इसी दौरान मिडिल स्कूल के समीप पहले से मौजूद आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उसके बाएं हाथ की बांह में लग गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...