समस्तीपुर, अक्टूबर 15 -- Samastipur News: मोरवा। मोरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 94 गर्भवती महिलाओं की एएनसी की गई। जांच के क्रम में 13 महिलाओं के खून में काफी कमी पाई गई। चिकित्सकों ने इन महिलाओं को एफएमसी कराने की सलाह दी।शिविर में गर्भवती महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही उन्हें उचित खान-पान, पौष्टिक आहार और पोषण स्तर में सुधार करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच कराने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी।इस संबंध में चिकित्सक डॉ. केसी विद्यार्थी ने बताया कि जागरूकता के अभाव में कई गर्भवती महिलाएं एनीमिया यानी खून की कमी से ग्रसित हो जाती हैं। खून की कमी के कारण ...