समस्तीपुर, अक्टूबर 16 -- Samastipur News: समस्तीपुर। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से गुरुवार को रेल पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में अररिया जिला के मो. सोहिल आलम को गिरफ्तार किया है। इस बाबत रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज निवासी गुलाम अली ने मोबाइल चोरी से संबंधित शिकायत की थी। आरोपी पर रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...