समस्तीपुर, अगस्त 19 -- Samastipur News: शिवाजीनगर, एसं। शिवाजीनगर प्रखंड के हथौड़ी थाना क्षेत्र स्थित रहटौली पंचायत के वार्ड पांच में बुधवार की सुबह सड़क हादसे में आठ माह की गर्भवती की मौत हो गयी। मृतका की पहचान रहटौली निवासी रोशन सहनी की पत्नी अंकिता देवी के रूप में हुई। स्थानीय लोगों की माने तो रोसड़ा की ओर से हथौड़ी की तरफ जा रहे टाटा 407 पार्सल ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान उसके साथ मौजूद एक पुत्र समेत दो अन्य लोग भी घायल हो गये।

घटना के बाद कार्रवाई स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। घटना के बाद टाटा 407 का चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर हथौड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन...