Samastipur News: मैजिक गाड़ी की ठोकर से युवक की मौत
समस्तीपुर, सितम्बर 6 -- Samastipur News: कल्याणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के बिरसिंहपुर गांव के समीप रविवार को मैजिक गाड़ी की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान फुलहरा गांव निवासी रास नारायण ठाकुर के पुत्र नीरज कुमार ठाकुर (35) के रूप में हुई है। लोगों के मुताबिक उक्त युवक बिरसिंहपुर से अपने घर फुलहरा लौट रहा था। इसी दौरान समस्तीपुर की ओर से कल्याणपुर की ओर जा रही मैजिक गाड़ी ने पीछे से ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों ने मैजिक गाड़ी को पकड़ लिया लेकिन चालक भागने में सफल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.