समस्तीपुर, जुलाई 28 -- Samastipur News: मोरवा। श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। चाक चौबंद व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं का जलाभिषेक होगा। पूरे मेला परिसर में प्रशासन की तैनाती रहेगी और गड़बड़ी करने वालों को प्रशासन सबक सिखाएगी। उक्त बातें मंगलवार को श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर खुदनेश्वर धाम पहुंचे एसडीओ राकेश कुमार ने कहीं। यह भी पढ़ें- Siwan News श्रावणी मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजाप्रशासन की व्यवस्था उन्होंने मेला कमेटी के सदस्यों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए विधि व्यवस्था की जानकारी ली। इस क्रम में एसडीओ ने मंदिर में पूजा अर्चना भी किया गया एवं इसके पौराणिक इतिहास के बारे में जानकारी ली गई। बताया जाता है कि प्रभार ग्रहण करने के बाद पहली बार एसडीओ मोरवा पहुंचे थे। लाखों की...