समस्तीपुर, अगस्त 26 -- Samastipur News: सरायरंजन, निसं। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा हाट स्थित एक मेडिकल हॉल में मंगलवार की रात चोरों ने दुकान का ताला काटकर करीब तीन लाख रुपए मूल्य की दवाएं और गल्ले में रखे नकदी की चोरी कर ली। बुधवार सुबह जब दुकान खोलने संचालक पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाकर दुकान के अंदर जांच की और घटना की सूचना मुसरीघरारी पुलिस को दी। दुकानदार अरुण कुमार ने बताया कि बरबट्टा हाट में उनका मेडिकल हॉल है। मंगलवार की रात उनका छोटा भाई अर्जुन कुमार राय दुकान चला रहे थे। परिवार में बच्ची की तबीयत खराब होने के कारण वे रात में दुकान के पास नहीं लौट सके और घर पर ही सो गए। बुधवार सुबह करीब पांच बजे जब वे दुकान पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। दुकानदार ने बताया ...