Samastipur News: मुसहरी पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च
समस्तीपुर, अगस्त 29 -- Samastipur News: ताजपुर। प्रखंड के फतेहपुरबाला पंचायत के वार्ड तीन स्थित मुसहरी में अंचल प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाए जाने के विरोध में भाकपा माले एवं खेग्रामस के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने प्रभावित परिवारों को रैयती पर्चा, वासभूमि, आवास, पहुंचपथ उपलब्ध कराने तथा उजाड़ने के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मकान, बर्तन एवं खाद्य सामग्री का उचित मुआवजा देने की मांग की।
प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रदर्शन के उपरांत आयोजित सभा की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से बसे गरीब मुसहर परिवारों को बिना समुचित वैकल्पिक व्यवस्था किए उजाड़ना अमानवीय कदम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा खोदे गये गड्ढे में डूबने से अगर किसी बच्चे-व्यक्ति की मौत होती है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.