Samastipur News: मुसरीघरारी में 91 सौ लीटर जब्त विदेशी शराब की गई नष्ट
समस्तीपुर, अक्टूबर 9 -- Samastipur News: सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना परिसर में विभिन्न कांडों में जब्त शराब को शुक्रवार को नष्ट किया गया। परिसर में अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से करीब 91 सौ लीटर अवैध विदेशी शराब नष्ट की गई है। यह शराब मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से तीन अलग-अलग कांडों में जब्त की गई थी। शराब विनष्टीकरण की प्रक्रिया अधिकारियों की निगरानी में पूरी की गई। इस दौरान समस्तीपुर के मद्य निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शराब विनष्ट करने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.