Samastipur News: मुसरीघरारी में सड़क पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित
समस्तीपुर, अक्टूबर 10 -- आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान और यातायात बाधित Samastipur News: सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की सुबह आंधी के साथ मुसलाधार बारिश हुई है। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के साथ साथ ओले भी गिरे हैं। ओले व बारिश से फसलों को काफी क्षति पहुंची है। खेतों में लगे सब्जी, धान, केला, फुलगोवी, बैगन आदि की फसल बर्बाद हो गयी है। वहीं तेज आंधी व बारिश से क्षेत्र में जगह जगह सड़कों पर पेड़ गिर गये इससे कुछ देर के लिये यातायात बाधित रहा। वहीं मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। मुसरीघरारी - पटोरी सड़क पर एक होटल के निकट एक विशाल पाकड़ का पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गनीमत रही कि बारिश के कारण सड़क पर आवाजाही कम थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.