Samastipur News: मुसरीघरारी में एनएच-28 किनारे घायल मिले वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
समस्तीपुर, अगस्त 22 -- Samastipur News: सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर रुपौली उच्च विद्यालय के समीप शुक्रवार की देर रात गश्ती के दौरान पुलिस को सड़क किनारे एक वृद्ध व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने तत्काल घायल को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात मुसरीघरारी पुलिस की टीम एनएच-28 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान रुपौली उच्च विद्यालय के पास सड़क किनारे एक वृद्ध को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा देखा गया।
घायल की पहचान पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उसे उठाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद वृद्ध ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नहीं होने के कारण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.