समस्तीपुर, अगस्त 14 -- Samastipur News: सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर उच्च विद्यालय के निकट गुरुवार देर रात गश्ती के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 चक्का ट्रक से करीब 9 हजार लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब को धान के भूसे से भरे बोरों के नीचे छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच पुलिस के अनुसार, गश्ती दल को गंगापुर उच्च विद्यालय के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा दिखाई दिया। ट्रक की लाइट जल रही थी और इंजन स्टार्ट था। चालक का गेट खुला था, लेकिन चालक वहां मौजूद नहीं था। संदेह होने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली।

शराब की बरामदगी ट्रक तिरपाल से ढका था। अंदर धान के भूसे से भरे बोरे रखे थे। भूसा हटाने पर बीच में शराब के कार्टन दिखाई दिए। ट्रक को थाना लाकर पूरी तलाशी ली ...