समस्तीपुर, जुलाई 18 -- Samastipur News: पूसा। कुबौलीराम प्रिमियर टी-20 किक्रेट टूर्नामेंट(अंडर-16) में शनिवार को खेले गये सेमीफाईनल मैच में पूसा की टीम ने पुलिस लाईन मुजफ्फरपुर को 35 रन से हराकर फाईनल में जगह बना ली। अब रविवार की रात ताजपुर क्रिकेट एकेडमी एवं पूसा क्रिकेट एकेडमी के बीच फाईनल मैच खेला जायेगा। कुबौलीराम शिवालय मैदान में जारी टूर्नामेंट में पहले खेलते हुए पूसा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरो में 149 रन बनाये। जिसमें आयान ने सबसे अधिक 44 रन की पारी खेली। जबाब में खेलने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम 15.5 ओवर में महज 115 रन पर ही सिमट गई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले पियूष गुप्ता(5 विकेट एवं 10 रन) को आरएसएस के पूर्व प्रांत प्रचारक राम कुमार ने पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- Samastipur News: रोसड़ा को हरा ताजपुर टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

हिं...