समस्तीपुर, अगस्त 14 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में पकरीडीह गांव के कौशल्या देवी, बिरसिंहपुर गांव के लाल परी देवी एवं सोनू कुमार शामिल थे। वही जख्मी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां जख्मी लोगों के प्राथमिक उपचार के बाद कौशल्या देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...