समस्तीपुर, अगस्त 19 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग जगहों पर दो पक्ष के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में वासुदेवपुर गांव के अजीत कुमार, गोपालपुर गांव की कंचन देवी एवं काजल कुमारी शामिल हैं। सभी जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। उक्त जानकारी प्रभारी डॉ बीके ठाकुर ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...