समस्तीपुर, जुलाई 23 -- Samastipur News: सिंघिया। आसमान में बादल दिखाई दे रहा है, पर झमाझम बारिश नहीं हो रही है। मानसून की बेरूखी किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। वहीं रोपाई हो चुके खेतों में पौधे को सुखने से बचाना किसानों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। किसानों को इन फसलों को बचाने के लिए सिंचाई की चिंता सता रही है। प्रखंड के अधिकांश सरकारी नलकूप बंद पड़ें हैं। ऐसे में उन्हें निजी नलकूप के सहारे महंगे दर पर फसलों की सिंचाई करने पर रहे हैं। इससे उनकी लागत बढ़ रही है।वहीं जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं,वे सिंचाई के लिए आसमान की ओर निहार रहें हैं। पर्याप्त बारिश होने पर वे धान की रोपाई कर लेते। जानकारी के अनुसार प्रखंड व नगर पंचायत क्षेत्र अब तक करीब 50-60 प्रतिशत ही धान की रोपाई हुई है। हर साल ऐसा देखा जाता रहा है कि अषाढ़ माह मे...