Samastipur News: मानव बल की मौत में लाइनमैन नपेंगे
समस्तीपुर, सितम्बर 8 -- Samastipur News: समस्तीपुर। बिजली के करंट लगने से 27 जुलाई को हुए मानव बल राहुल की मौत मामले में पुलिस जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जांच के दौरान पुलिस ने लाइनमैन रवि कुमार को घटना के लिए जिम्मेदार माना है। पुलिस के अनुसार, बिजली लाइन से जुड़े कार्य के दौरान ऑपरेटर की चूक के कारण राहुल की जान गई। मामले में आरोप तय किए जाने के बाद अब पुलिस आरोपित के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया में जुटी है। जांच के क्रम में घटना के समय मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही बिजली आपूर्ति और विभागीय स्तर पर बरती गई सावधानियों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की गई। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने लाइनमैन रवि कुमार की भूमिका को जिम्मेदार पाया। घटना के बाद मृतक राहुल के पिता रामसागर राय ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.