Samastipur News: मानदेय भुगतान नहीं करने पर वार्ड सदस्य पर प्राथमिकी दर्ज
समस्तीपुर, अगस्त 19 -- Samastipur News: वारिसनगर। प्रखंड क्षेत्र की मोहिउद्दीनपुर पंचायत के वार्ड 02 में कार्यरत अनुरक्षक के मानदेय भुगतान में अनियमितता का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पंचायत सचिव ने वार्ड सदस्य के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में वारिसनगर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी-सह-कार्यपालक पदाधिकारी ऋषिकेश कुमार ने बताया कि शिकायत की सुनवाई के दौरान पंचायत सचिव से प्राप्त प्रतिवेदन की जांच की गई। जांच में पाया गया कि अनुरक्षक के मानदेय मद की चार वर्षों की राशि खाते में हस्तांतरित की जा चुकी थी। इसके बावजूद वार्ड में कार्यरत अनुरक्षक चन्द्रवली कुमार को वार्ड सदस्य की ओर से मात्र 12 हजार रुपये मानदेय का भुगतान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.