समस्तीपुर, अगस्त 24 -- Samastipur News: सीतामढ़ी। बेलसंड क्षेत्र के मांची गांव निवासी नीरज कुमार सिंह के घर में घुसकर चोरों ने नकदी, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। मामले में पीड़ित ने बेलसंड थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में नीरज कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद वह सो गए। इसके बाद चोर छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने घर में रखे सामान की तलाशी ली और खूंटी पर टंगे पैंट की जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में रखे करीब 17 हजार 500 रुपये, पैन कार्ड, आधार कार्ड और भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: चोरी की घटना, पेट्रोलिंग की मांग इसके अलावा चोर रेडमी कंपनी का मोबाइल भी लेकर फरार हो गए। सुबह नींद खुलने पर घर में चोरी ...