Samastipur News: महिला से रुपए झपट कर चोर फरार
समस्तीपुर, अगस्त 16 -- Samastipur News: समस्तीपुर निप्र । ताजपुर थाना क्षेत्र के रेफरल अस्पताल चौक के पास हुई बाइक चोरी समेत अन्य कई घटनाओं का पुलिस ने उद्भेदन किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के सोखरा वार्ड 11 के स्व. बबलू मिश्रा के पुत्र अभय मिश्रा उर्फ विकास मिश्रा तथा उसी गांव के वार्ड 18 निवासी दिलीप तिवारी के पुत्र अमरजीत तिवारी के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी की जानकारी इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि रेफरल अस्पताल चौक के पास से एक बाइक की डिक्की से 30 हजार रुपये की चोरी कर ली गई थी। घटना के बाद सदर एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.