समस्तीपुर, अक्टूबर 24 -- Samastipur News: महिला के साथ छेड़खानी करने का आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस उजियारपुर। थाना क्षेत्र के नाजिरपुर की एक महिला ने कतिपय लोगो पर छेड़खानी करने का आरोप लगायी है। सूचना पर पुलिस छानबीन करने में जुटी है। आरोप में घटना का विरोध करने पर पीड़िता के पति के साथ भी मारपीट करने का दावा किया गया है। इस सम्बंध में पीड़िता ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि वह गुरुवार की शाम करीब 8 बजे अपनी दो पुत्री के साथ नाजिरपुर हाट स्थित दूध सेंटर से घर लौट रही थी। इसी दौरान कतिपय लोगों ने कथित तौर पर गलत नीयत से उनके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला ने आरोप लगाया है कि सभी लोग शराब के नशे में थे। इस दौरान घटना का विरोध करने पर आरोपियों ने गाली देते हुए धमकी दिया। आवेदन में कहा गया है की घटना की सूचना पर जब उनके पति मौके पर पहुंचे ...