Samastipur News: महाराजी पोखर में डूबने से एक युवक की मौत
समस्तीपुर, जुलाई 4 -- Samastipur News: शिवाजीनगर। शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर पंचायत के नवकाटोल गांव में शुक्रवार को पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवकाटोल वार्ड एक निवासी राम भजन मंडल के पुत्र राम शंकर मंडल (35) के रूप में हुई। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि राम शंकर मंडल रोज की तरह अपनी भैंस को धोने के लिए गांव के महाराजी पोखर गए हुए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर गहरे पानी में फिसल गया और देखते ही देखते वह पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी, माता-पिता समेत अन्य परिवार का रो-रोकर बुरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.