समस्तीपुर, जुलाई 3 -- Samastipur News: पूसा। वैनी थाना पुलिस ने महादलित महिला व उनके पुत्र के साथ मारपीट के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला वैनी थाना क्षेत्र के शाहपुर बघौनी का है। पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने गांव के महेन्द्र मल्लिक की पत्नी आशा रानी एवं उनके पुत्र विकास कुमार के साथ मारपीट की। इस दौरान मां-बेटे जख्मी हो गये। घटना को लेकर जख्मी महिला की शिकायत पर वैनी थाना में गुरूवार को केस दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दो लोागो को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मदपुर कोआरी गांव निवासी मो.मुजाहिद हुसैन के पुत्र मो.फजान एवं मो.तमन्ने के पुत्र मो.ताज शामिल हैं। दोनों के विरूद्ध एसएसी/एसटी एक्ट समेत कई दफाओं में केस दर्ज है। दोनों गिरफ्तार आरोपितो को अग्रेतर कार...