समस्तीपुर, अक्टूबर 29 -- Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र के मधुरापुर में 27 अक्टूबर की देर शाम हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, गोली लगने से जख्मी रजनीश कुमार अपने साथियों के साथ मोबाइल छिनतई की घटना में शामिल था। ग्रामीणों द्वारा पकड़ने का प्रयास किए जाने पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। इसी दौरान चली गोली से रजनीश जख्मी हो गया था। इस मामले में पुलिस ने मधुरापुर निवासी राजन कुमार सहनी को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार ने गुरुवार की शाम मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 27 अक्टूबर की देर शाम गोली लगने से जख्मी रजनीश कुमार को कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने ...