समस्तीपुर, सितम्बर 11 -- Samastipur News: मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के मदुदाबाद बाजार में गुरुवार की रात चोरों ने एक श्रृंगार दुकान का शटर तोड़कर नकद राशि सहित एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के सामान की चोरी कर ली। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचे और मोहिउद्दीननगर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार मोहिउद्दीननगर बाजार निवासी ईश्वर पोद्दार की मदुदाबाद बाजार में काफी दिनों से श्रृंगार की दुकान संचालित है। अन्य दिनों की तरह गुरुवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने दूरभाष पर दुकान का शटर टूटे होने की सूचना दी। इसके बाद दुकानदार मौके पर पहुंचे तो दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले में रखे...