समस्तीपुर, सितम्बर 14 -- Samastipur News: वारिसनगर। मथुरापुर एवं वारिसनगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सअनि रहमत खां ने पुलिस बल के साथ अकबरपुर गोविंदपुर गांव में छापेमारी कर पिंटू सहनी को गिरफ्तार किया गया। वहीं मथुरापुर गांव से मो. खज्जू एवं मो. तमन्ना हैदर को गिरफ्तार किया गया। इधर वारिसनगर के थानाध्यक्ष सर्वेश झा ने बताया कि दरोगा ललन कुमार झा ने दो वारंटी को गिरफ्तार किया। धुरलख बनतर के पास से शेखर राय एवं गोही गांव से शत्रुघ्न शर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार चारों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार वारंटियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...